मानसून में इन जगहों पर 1 बार जरूर जाएं


By Farhan Khan10, Jul 2024 04:26 PMjagran.com

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग बारिश का आनंद लेते हैं, चाय-पकौड़े खाते हैं और यहां-वहां घूमने के लिए निकल जाते हैं।

मानसून में जरूर विजिट करें ये जगहें

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो मानसून में जरूर विजिट करनी चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में जानें।

कूर्ग

कर्नाटक स्थित कूर्ग मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां के कॉफी के बागान, घने जंगल और झरने देखने लायक है।

नाव की सवारी

मानसून में आप वेन्ना लेक पर नाव की सवारी जरूर करें। इस समय यहां की हरियाली देखने लायक होती है।  

मुन्नार

हरे-भरे चाय बागानों, पहाड़ियों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध मुन्नार, जो कि केरल में मौजूद है। यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क और अट्टुकल वॉटरफॉल्स जरूर देखें।

ऊटी

तमिलनाडु स्थित ऊटी में मानसून के समय चारों ओर हरियाली फैल जाती है। यहां आप एक बार जरूर जाएं।

महाबलेश्वर

महाराष्ट्र में मौजूद महाबलेश्वर एक सुंदर हिल स्टेशन है। यह अपने हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत घाटियों के लिए मशहूर है।

मेघालय

मेघालय में मौजूद चेरापूंजी और मौसिनराम में सबसे ज्यादा बारिश होती है। यह जगह मानसून में और ज्यादा खूबसूरत  लगने लगती है।  

मानसून के समय इन जगहों पर घूमना किसी जन्नत से कम नहीं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com