उमस भरी गर्मी से राहत के लिए जरूर घूमें ये हिल स्टेशन


By Farhan Khan09, Jun 2025 10:11 PMjagran.com

उमस का महीना शुरू

जून का महीना शुरू हो चुका है। इसके चलते उमस भी शुरू हो चुकी है। लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए अलग अलग नुस्खे भी आजमा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उमस से राहत पाने के लिए घूमने निकल गए हैं।

उमस से राहत के लिए घूमें ये हिल स्टेशन

अगर आप भी उमस से उकता गए हैं, तो ऐसे में आपको इन हिल स्टेशन पर घूमना चाहिए। यहां इतना बर्फ होता है कि आपकी कुल्फी जम सकती है। आइए इन हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से जानें।

मसूरी हिल स्टेशन

उमस से राहत के लिए आप मसूरी जा सकते हैं। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां आप केम्पटी फॉल्स, गन हिल और माल रोड जैसे स्पॉट्स विजिट कर सकते हैं।

नैनीताल हिल स्टेशन

नैनीताल हिल स्टेशन आपको उमस से निजात दिला सकता है। आप यहां नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, तिफिन टॉप और नैना देवी मंदिर देख सकते हैं। आपका दिन यादगार बन जाएगा।

शिमला हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आप मॉल रोड, कुफरी, जाखू मंदिर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज आदि देख सकते हैं। आपकी लाइफ बदल जाएगी।

धर्मशाला जाएं

आप शिमला के अलावा धर्मशाला जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां आकर आपको बेहद सुकून मिलेगा।

रानीखेत है बेस्ट

रानीखेत की हरी-भरी घाटियां, साफ-सुथरा वातावरण और हिमालय की बर्फीली चोटियां आपका दिल जीत लेंगी। एक बार इस हिल स्टेशन पर आपको जरूर आना चाहिए।

ऋषिकेश में बन जाएगा दिन

ऋषिकेश उत्तराखंड का एक छोटा सा खूबसूरत शहर है। गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के पहाड़ आपका दिल जीत लेंगे।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com