नवरात्र में ये 3 मंदिर जाना होता है बेहद शुभ


By Farhan Khan28, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

नवरात्र का आरंभ एवं समापन

सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस वर्ष नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 06 अप्रैल को समाप्त होंगे।

नवरात्र के दौरान जाएं ये मंदिर

आज हम आपको तीन ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो नवरात्र के दौरान जरूर विजिट करने चाहिए। इससे आपको मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। आइए, जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

झंडेवालान मंदिर

आप दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान मंदिर भी जा सकते हैं। नवरात्र के दौरान इस मंदिर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। यहां मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाते हैं और विशेष पूजा-अर्चना होती है।

दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक

झंडेवालान मंदिर दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां विशेष हवन, आरती और भंडारे का आयोजन होता है। साथ ही, मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है।

वैष्णो देवी मंदिर

आप नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी मंदिर भी विजिट कर सकते हैं। यहां नवरात्र के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है और श्रद्धालु नवरात्रि का भरपूर आनंद लेते हैं।

भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है और यह भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर एक बार जरूर विजिट करना चाहिए।

कालीघाट मंदिर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर की विशेषता यह है कि यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है। नवरात्र के दौरान इस मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है, जब यहां मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाती है।

नवरात्र के दौरान इन तीन मंदिरों को जरूर विजिट करें। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com