मात्र 2 हजार रुपये खर्च करके दिल्ली के पास इस हिल स्टेशन पर घूमें


By Amrendra Kumar Yadav14, Sep 2023 09:00 PMjagran.com

ट्रिप प्लान

लगातार काम करते रहने से व्यक्ति बोर होने लगता है, इसके लिए वे ट्रिप प्लान करते हैं। घूमने के बाद लोग एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगते हैं।

कम बजट

घूमना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन कई बार बजट की कमी के चलते लोग घूम नहीं पाते। ऐसे में ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप बहुत कम खर्च में घूम सकते हैं।

ऋषिकेश

यह हिल स्टेशन दिल्ली से महज 4-5 घंटे दूर है। यह घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का मजा ले सकते हैं।

आश्रम

यहां पर रहने के लिए कई बड़े-बड़े आश्रम हैं, जहां पर आप बिल्कुल मुफ्त में रह सकते हैं।

बेहद सस्ता खाना

यहां पर रहने के साथ-साथ खाना भी बहुत सस्ता मिलेगा। ब्रेकफास्ट में पूरी सब्जी, स्ट्रीट फूड 30 रूपये में मिलते हैं। इसके अलावा यहां पर 50 रूपये में डिनर भी मिल जाएगा।

किराए पर लें स्कूटी

यहां पर घूमने के लिए किराए पर स्कूटी ले सकते हैं। यहां पर 300 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर स्कूटी की सुविधा उपलब्ध है।

घूमने की जगहें

यहां पर घूमने के लिए बहुत सुंदर जगहें हैं। यहां पर ऋषिकुंड, बीटल्स आश्रम और सुंदर बीच पर घूम सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे।

रिवर राफ्टिंग

इसके अलावा यहां पर रिवर राफ्टिंग, जंपिंग एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं और दोस्तों तथा परिवार के संग घूम सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com