हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी जरूर करें क्योंकि इस तरह की एक्टिविटी व्यक्ति को रोमांच से भर देती है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टीविटी में फॉक्स फ्लाइंग भी शामिल है। यह बेहद फेमस एक्टीविटी है। इसमें व्यक्ति एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक स्टील केबल के जरिए हवा में उड़ता है।
आज हम आपको बताएंगे कि फॉक्स फ्लाइंग एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए सबसे बेस्ट जगह कौन-सी है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आप फॉक्स फ्लाइंग के लिए नीमराना जगह विजिट कर सकते हैं, जो कि दिल्ली एनसीआर में स्थित है। यहां आप 150 मीटर की ऊंचाई से फॉक्स फ्लाइंग का मजा ले सकते हैं।
नीमराना के अलावा आप ऋषिकेश भी जा सकते हैं। इसे योग की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां 140 किमी प्रति घंटे की गति से फॉक्स फ्लाइंग कर सकते हैं।
अगर आप फॉक्स फ्लाइंग करने का मन बना चुके हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि केवल सुरक्षित स्थानों पर ही फॉक्स फ्लाइंग करें। नहीं तो अनहोनी घट सकती है।
फॉक्स फ्लाइंग करते समय दिमाग को शांत रखें और उस दौरान सफर का आनंद लें। बिल्कुल भी घबराए नहीं। खुद पर भरोसा रखें।
किसी भी एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को करते समय उसके दिशा-निर्देशों का बेहद ध्यान से पढ़ें क्योंकि ये दिशा-निर्देश मुसीबत के समय काम आते हैं।
फॉक्स फ्लाइंग के लिए आप नीमराना और ऋषिकेश विजिट कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com