मानसून का लुत्फ उठाने के लिए मांडू जरूर जाएं


By Farhan Khan03, Aug 2024 02:35 PMjagran.com

मांडू डेस्टिनेशन

अगर आप मानसून में प्रकृति का अपूर्व सौंदर्य निहारना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू में जरूर जाएं।

खूबसूरत पर्यटन स्थल

मध्य प्रदेश में फैली विंध्याचल पर्वतमाला के पहाड़ों में बसा मांडू देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।  

मांडू में इन जगहों पर जरूर जाएं

आज हम आपको मांडू के बारे में बताएंगे। जहां आपको जीवन का एक अलग ही अनुभव होगा। आइए इसके बारे में जानें।

रानी रूपमती महल

मांडू में बेहद कम भीड़ देखने को मिलती है। यहां का मौसम बेहद ठंडा रहता है। मानसून में आपको यहां जरूर आना चाहिए।

पूरी घाटी एयर कंडीशंड  

बारिशों के मौसम में यहां पूरी घाटी एयर कंडीशंड हो जाती है। घने वन के बीच बनी सर्पीली घुमावदार सड़कें आपको एक अलग अनुभव देंगी।

मद्धम फुहारों का आनंद

यहां आप प्रकृति सावन की मद्धम फुहारों का सुबह-शाम आनंद ले सकते हैं। मांडू आपका दिन बना सकता है।

\जहाज महल

मांडू में आपको बेहद शांति मिलेगी। आप यहां जहाज महल और हिंडोला महल देख सकते हैं। नीलकंठ महादेव के दर्शन भी कर सकते हैं।

रहस्यमय गुफाएं

मांडू में लोहानी की रहस्यमय गुफाएं, नहर झरोखा और सोनगढ़ किला जैसे संरचनाएं आपको रोमांचित कर देंगे।

जीवन में एक बार मांडू जरूर आएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com