फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आज हम आपको भारत की उन हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
क्रिकेटर विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। विराट के इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 91.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
श्रद्धा कपूर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। स्त्री 2 के बाद एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस के 91.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश के लोग फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री को इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के 85.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में 6वें नंबर पर है। एक्ट्रेस को 80.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इस लिस्ट में अगला नंबर मॉम टू बी दीपिका पादुकोण का है। एक्ट्रेस को 79.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इस लिस्ट में आगे नेहा कक्कड़ और उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल है। इसी तरह की जानकारी पाने के लिए बने रहें Jagran.com के साथ