वर्ल्ड कप 2023 के दौरान किंग कोहली ले रहें ये डाइट


By Farhan Khan28, Oct 2023 05:35 PMjagran.com

वनडे विश्व कप 2023

भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 खेला जा रहा है। टीमों के बीच लगातार कांटेदार टक्कर देखने को मिल रही है।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक का बल्ला जमकर गरज रहा है।

विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों की बरसात की थी। हालांकि, वह शतक जड़ने से 5 रन से चूके।

डाइट प्लान

इस बीच टूर्नामेंट में किंग कोहली के डाइट प्लान का खुलासा हुआ है। कोहली विश्व कप के दौरान जिस होटल में ठहरे थे, वहां के शेफ ने उनकी डाइट का खुलासा किया।

उबला हुआ खाना

भारत के ज्यादातर खिलाड़ी विश्व कप के दौरान उच्च प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाने को चुन रहे हैं। विराट के लिए उबले हुए खाने पर खासकर ध्यान दिया जाता है।

टोफू

किंग कोहली वेज डिम सम्स और बाकी सब्जी-आधारित प्रोटीन जैसे सोया और मॉक मीट होते हैं। साथ ही वह टोफू जैसे लीन प्रोटीन को भी पसंद करते हैं।

354 रन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में अब तक कुल 354 रन बनाए। पिछले मैच में किंग कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन बनाए।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com