2024 हीरो हुए फेल, छाए रहे ये 6 खलनायक


By Lakshita Negi14, Dec 2024 10:08 PMjagran.com

2024 की सुपरहिट मूवी

2024 में कई सारी हिट और सुपरहिट मूवी रिलीज हुई हैं। जिसमें शानदार एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्में भी आई हैं। इन मूवीज में ऑडियंस ने इस बार हीरों से ज्यादा विलेन के रोल को खूब सराहा। आज हम इस लेख में इस साल के सबसे ज्यादा पेड विलेन के बारे में बताएंगे।

पुष्पा 2 के विलेन भंवर सिंह शेखावत ( फहाद फासिल )

साउथ की सबसे फेमस मूवी पुष्पा 2 जो हाल फिलहाल में रिलीज हुई है। इसके किरदार भंवर सिंह शेखावत ने खूब धूम मचाई। बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म का शानदार कलेक्शन हुआ, खबरों के मुताबिक इस रोल के लिए फहाद को 8 करोड़ रुपये मिले थे।

आर माधवन काले जादू और शैतान की कहानी

एक्टर आर माधवन ने इस साल एक फिल्म में काले जादू और शैतान का रोल प्ले किया था। फिल्म को ऑडियंस द्वारा अच्छे प्रदर्शन के लिए खूब सराहा गया। इस फिल्म में विलेन का किरदार कर रहे आर माधव की भी खूब तारीफ हुई। उन्हें इस रोल के लिए 10 करोड़ रुपये मिले थे।

पृथ्वीराज सुकुमारन बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन ने मास्क मैन का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही।

सिंघम अगेन का खलनायक अर्जुन कपूर

सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाने वाले अर्जुन कपूर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके लिए अर्जुन कपूर को 6 करोड़ रुपये मिले थे।

सूपर हिट मूवी एनिमल में विलेन बॉबी देओल

बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने उनके करियर की एक नई शुरुआत करी। इस फिल्म में उन्होंने चुपचाप लेकिन दिलचस्प तरीके से विलेन का रोल प्ले किया। जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

देवरा में विलेन सैफ अली खान

सैफ अली खान ने 'देवरा' फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से उतनी सफल नहीं हो पाई। इस रोल के लिए सैफ को 12 से 13 करोड़ रुपये मिले थे।

2024 में इन विलेन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया था। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए jagran.com पर क्लिक करें।