OTT पर एंजॉय करें Vikrant Massey की ये ब्लॉकबस्टर मूवी-सीरीज


By Priyam Kumari30, Nov 2024 03:06 PMjagran.com

बॉलीवुड के दमदार एक्टर

बॉलीवुड के चहेते एक्टर विक्रांत मैसी का करियर काफी कमाल का रहा है। वह जिस भी किरदार का रोल करते हैं, उसमें एकदम रम जाते हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाई।

विकेंड बनाएं अपना खास

एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट मूवीज और वेब सीरीज में काम किया है। विकेंड के मौके पर आप भी फिल्म इंजॉय करने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं विक्रांत मैसी की 5 मजेदार फिल्में और सीरीज, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

12वीं फेल

2013 में आई विधु विनोद की फिल्म '12वीं फेल' ने आते ही खूब सारी लाइमलाइट बटोरी थी। वही, फिल्म को कई अवार्ड भी मिले हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज नाम के लड़के का लीड रोल निभाया है।

लव हॉस्टल

फिल्म 'लव हॉस्टल' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी ने सान्या मल्होत्रा, श्वेता तिवारी और बॉबी देओल जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। बता दें कि यह फिल्म रोमांस और थ्रिलर पर आधारित है।

हसीन दिलरुबा

आपको बता दें कि 'हसीन दिलरुबा' एक थ्रिलर मूवी है। जिसमें विक्रांत मैसी तापसी पन्नू के साथ लीड रोल में हैं। इस फिल्म के आते ही लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। वहीं, इस फिल्म ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं।

सेक्टर 36

अगर आप थ्रिलर ड्रामा से भरी कोई मूवी देखना चाहते हैं, तो विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36' देखना ना भूलें। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत ने दीपक डोबरियाल की भूमिका निभाई है। उनके इस किरदार ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है।

मिर्जापुर

फिल्म 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का मेन रोल किया था। उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया गया था।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb