Housefull 5: जानें कब शुरू हो रही है इसकी शूटिंग


By Amrendra Kumar Yadav09, Nov 2023 12:01 PMjagran.com

हाउसफुल 5

साजिद नडियाडवाला की फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल को लेकर काफी क्रेज है। इसके अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं और 5वें को लेकर फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं।

बड़ा अपडेट

ऐसे में हाउसफुल मूवी को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही इसके अगले पार्ट की शूटिंग शुरू हो सकती है।

अक्षय कुमार हैं हिस्सा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, उनको कॉमेडी रोल में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 15 जनवरी से शुरू हो सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डायरेक्टर साजिद का क्या है अपडेट

वहीं इस मामले को देखते हुए नडियाडवाला ग्रांडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर अपडेट दिया है कि अभी इस फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है। कास्ट फाइनल होते ही जानकारी सामने आएगी।

अक्षय हैं तैयार

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार तैयार हैं। अक्षय के कॉमेडी रोल बहुत पसंद किए जाते हैं।

हिट रहे हैं सभी पार्ट

इस फिल्म के सभी पार्ट हिट रहे हैं, इसीलिए इसका 5वां पार्ट भी आ रहा है। दर्शकों द्वारा इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को खूब प्यार मिला।

बॉक्स ऑफिस पर कमाल

इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में सफल रही हैं। ऐसे में इसके 5वें पार्ट का इंतजार है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM