Chhaava से पहले इन फिल्मों में दिखा Vicky Kaushal की एक्टिंग का दम


By Priyam Kumari02, Feb 2025 12:00 PMjagran.com

विक्की कौशल की फिल्म छावा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी नई फिल्म छावा को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। ये पहली बार है जब एक्टर किसी पीरियड फिल्म में नजर आएंगे।

Vicky Kaushal की बेस्ट फिल्में

फिल्म छावा में विक्की छत्रपति संभाजी महराज का रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच हम आपके लिए विक्की की 5 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप इस वीकेंड को धमाकेदार बना सकते हैं।

फिल्म उरी

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी' सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

फिल्म राजी

फिल्म 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी में विक्की कौशल ने एक पाकिस्तान के ऑफिसर की रोल निभाया है। इस फिल्म में एक्टर ने आलिया भट्ट के साथ काम किया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।

रमन राघव 2.0

विक्की कौशन की फिल्म 'रमन राघव 2.0' साल 2016 में आई थी। फिल्म में एक्टर ने एक सीरियल किलर का रोल निभाया था। उनकी डार्क और इंटेंस परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया। मूवी की पूरी कहानी को जानने के लिए जी 5 पर जरूर देखें।

लव पर स्क्वायर फीट

फिल्म 'लव पर स्क्वायर फीट' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सभी लोगों को देखनी चाहिए। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे दो लेग घर लेने की इच्छा रखते हैं। इस वीकेंड आप भी उनकी ये फिल्म देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

फिल्म मसान

फिल्म 'मसान' 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी, जिसमें विक्की कौशल के साथ ऋचा चड्ढा और श्वोता त्रिपाठी नजर आएं। इस फिल्म को ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई, लेकिन आज के समय में ये बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@vickykaushal09) & IMDb