Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएंगे ये वास्तु टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav18, Jul 2023 12:09 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। इसमें बताए गए नियमों पर चलने से घर में सुख-समृद्धि आती है और अनदेखी करने पर घर के काम बिगड़ने लगते हैं।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा

आज हम ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर घर की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

सुंदर कांड का पाठ

आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को सुबह स्नान के बाद सुंदर कांड या फिर रामायण का पाठ थोड़ी देर करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा

ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पक्षियों को दाना दें

घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए रोज छत पर पक्षियों को चुगने के लिए दाने दें और किसी पात्र में पानी भी भरकर रखें।

पूजा गृह की दिशा

घर के ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इस दिशा में पूजा गृह का निर्माण करना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कपूर से आरती

घर में सुख-समृद्धि के लिए स्नान के बाद देवी-देवताओं की पूजा करें व इसके बाद कपूर की आरती करें। शाम में भी कपूर जलाकर आरती करें।

स्वच्छ वातावरण

ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कपूर से घर का वातावरण स्वच्छ होता है, जिससे शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com