काम में मन नहीं लगता है क्या करें?


By Ashish Mishra25, Apr 2024 12:56 PMjagran.com

काम में मन न लगना

अक्सर लोगों का काम करने में मन नहीं लगता है। ऐसे लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन वास्तु टिप्स को अपनाने से काम में मन लगता है?

वास्तु टिप्स

तनाव से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और काम में मन लगाने के लिए कई वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए। इन टिप्स को करने से काम करने में मन लगने लगता है।

ऑफिस में बैठने की दिशा

अपने कार्यक्षेत्र को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में एकाग्रता आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

रंग का चयन करें

अगर आपका मन काम करने में नहीं लग रही है तो कार्यक्षेत्र में नीला, हरा या सफेद रंगों का उपयोग करें। इन रंगों का उपयोग करने से मन शांत रहता है।

पौधे लगाएं

काम करने वाले स्थान पर हरे पेड-पौधे रखना चाहिए। इस तरह के पौधे रखने से काम करने में मन लगने लगता है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

वास्तु के इन टिप्स को अपनाने से काम करने में मन लगता है और मानसिक शांति भी मिलने लगती है। इसके अलावा आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

कार्यक्षेत्र में अच्छे रंग का उपयोग करने और पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे कार्य में भी मन लगता है।

पर्याप्त नींद लें

अगर आपको काम करते समय नींद आने लगती है, तो रोजाना पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इससे शरीर भी हेल्दी रहता है।

पढ़ते रहें

ऑफिस से जुड़े नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर के मुख्य द्वार पर बांधे यह 1 चीज, तुरंत बजेगी शहनाई