वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने से खुशियां बढ़ती हैं। अपनी लाइफ में वास्तु नियमों का पालन करने से न केवल घर में खुशियां बढ़ती हैं, बल्कि आर्थिक प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ वास्तु नियम बताएंगे जिनसे घर में पैसा टिकेगा और आप खुश रहेंगे।
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत जरूरी माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की कमी न हो, तो अपनी तिजोरी और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को साउथ-वेस्ट डायरेक्शन में रखें, ताकि मुंह नॉर्थ डायरेक्शन में हो।
घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स और हरे-भरे पौधे लगाने से घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। इन छोटे चेंजेस से घर की ब्यूटी भी बढ़ती है।
घर के नॉर्थ -ईस्ट डायरेक्शन यानी ईशान कोण में एक छोटा सा एक्वेरियम या फव्वारा रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में फ्रेशनेस आती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
घर में ईशान कोण में हमेशा सफाई रखें। गंदे और भारी सामान को इस दिशा में रखने से घर की पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह रुक सकता है, जिससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है।
रात को रसोई में जूठे बर्तन छोड़कर सोने से घर में धन की दिक्कत बन सकती है। इसे वास्तु के अनुसार धन की समस्या का कारण माना जाता है।
घर में मनी प्लांट और बांस का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। ये दोनों पौधे धन और समृद्धि को अट्रैक्ट करते हैं, जिससे घर में खुशिया बनी रहती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।