गृह क्लेश से मुक्ति के लिए सब्जी से जुड़े नियम  


By Farhan Khan07, Jan 2024 10:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर में किस चीज को किस दिशा में रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार में बताया गया है। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा के साथ साथ घर में सुख और शांति भी बनी रहती है।

किचन में रखी सब्जियां

यदि घर में किसी भी प्रकार की क्लेश और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे का कारण किचन में गलत तरीके से रखी सब्जियां भी हो सकती है।

सब्जी रखने के नियम

वास्तु शास्त्र में बाजार से सब्जी कैसे लाना चाहिए और उसे घर में किस तरह से रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार में बताया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सफेद रंग का बैग

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा सफेद रंग के बैग को ही सब्जी लाने के लिए ले जाना चाहिए। सब्जी लाने के लिए सफेद रंग को शुभ माना जाता है।

सुख और शांति

ऐसा करने से घर में क्लेश नहीं होगा और सुख शांति बनी रहेगी। इसके अलावा खाने में भी बरकत होती है।

सब्जी मेज पर रखें

सब्जी लाने के तुरंत बाद इसे कभी भी जमीन पर रखने की गलती ना करें। ऐसा करने से वास्तु दोष हो सकता है। सब्जी को जमीन के बजाय मेज पर रखें।

उत्तर पूर्व दिशा में रखें सब्जी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सब्जी रखने के लिए उत्तर पूर्व दिशा को सबसे बेस्ट बताया गया है। इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com