तुलसी के पास ये चीजें रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan10, Jun 2023 04:24 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इसमें मां लक्ष्मी इस का वास भी माना गया है।

नकारात्मकता दूर

तुलसी का पौधा घर में लगाने से सभी प्रकार के संकट और नकारात्मकता घर से दूर रहती है।

न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें तुलसी के पास रखने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कूड़ेदान

तुलसी के पौधे के आस-पास गंदगी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही तुलसी के गमले के आस-पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए।

जूते या चप्पल

तुलसी के आस-पास कभी भी जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

शिवलिंग

तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था जो जालंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थी।

दूर रखें

इस राक्षस का अंत भगवान शिव ने किया था। तभी से शिव जी को तुलसी दल से दूर रखा जाता है।

झाड़ू

तुलसी के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com