Vastu Tips For Sleep: अच्छी नींद के लिए करें वास्तु के ये उपाय


By Shantanoo Mishra19, Nov 2022 08:45 PMjagran.com

होती हैं कई परेशानियां

नींद की समस्या से न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे काम का बोझ, अत्यधिक थकान, अधिक चिंता जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

वास्तु उपाय का करें पालन

नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन दैनिक जीवन में वास्तु से जुड़े कुछ बदलाव करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

दिशा का रखें सबसे अधिक ध्यान

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेड की दिशा उत्तर पूर्व की ओर नहीं होनी चाहिए। सोने के लिए इस दिशा को शुभ नहीं माना गया है।

रखें साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेड पर गंदगी होने से व्यक्ति को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही रात को बुरे सपने आते हैं।

बेड के सामने न रखें शीशा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को ऐसे स्थान पर सोना चाहिए जहां बड़े आकार का शीशा ना हो। यह नींद में आ रही समस्या का कारण बन सकता है।

इस आकार ना हो बेड

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को अच्छी नींद पाने के लिए तिकोन बेड पर नहीं सोना चाहिए। साथ ही उसे ऐसी जगह पर सोने से भी बचना चाहिए।

सोने से पहले करें मंत्र या चालीसा का जाप

शास्त्रों में कहा गया है कि सोने से भगवान का नाम लेने से नींद से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है और बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलता है।