वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के बारे में बताया गया है, इसमें किसी चीज को किस दिशा में रखा जाए ये सब बताया गया है।
इन नियमों का पालन करने पर सकारात्मक बदलाव होते हैं, वहीं इन नियमों की अनदेखी करने पर वास्तु दोष लगता है।
कई बार लोग बहुत कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी उनके पास धन नहीं रुकता है, ऐसे में इन आसान वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं। इससे धन की कमी नहीं होती है।
घर की आर्थिक स्थिति को सही रखना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में तिजोरी रखें। ऐसा करने से पैसों की कमी दूर होती है।
ईशान कोण को बहुत पवित्र माना गया है, इस दिशा में कोई भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इसे बिल्कुल साफ रखना चाहिए।
घर में एक्वारियम रखना बहुत शुभ माना जाता है, ईशान कोण में एक्वारियम रखें। इसके अलावा छोटा फव्वारा भी इस दिशा में रख सकते हैं।
घर की रसोई में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। रात में सोते समय रसोई को पूरी तरह से साफ करें।
घर में अलमारी को बिल्कुल दीवार से सटाकर रखना चाहिए और अलमारी का मुंह उत्तर दिशा में ही रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com