Vastu Tips: वास्तु के ये टिप्स अपनाएं, नेगेटिविटी रहेगी कोसों दूर


By Amrendra Kumar Yadav02, Nov 2023 07:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया, जिनसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु नियमों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु दोष

वास्तु में बताए गए नियमों को नजरअंदाज करने पर वास्तु दोष लगता है। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

उत्तर दिशा में बनाएं पूजा घर

पूजा घर सबसे शुभ स्थान होता है। वास्तु में उत्तर दिशा में पूजा घर को बनाने की सलाह दी गई है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।

घर में लगाएं नदी की तस्वीर

घर की दीवारों पर नदी या समुद्र की तस्वीरें लगा सकते हैं, इन तस्वीरों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

दक्षिण पूर्व दिशा में बनाएं रसोई घर

घर का रसोई घर दक्षिण पूर्व दिशा में होना चाहिए। खाना बनाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

न रखें खराब सामान

घर में खराब सामान बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्लेश बढ़ता है।

पूर्व दिशा में खिड़की

घर की पूर्व दिशा में खिड़की लगाएं, इससे पर्याप्त मात्रा में धूप आएगी। घर में प्रकाश आने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

न लगाएं नकारात्मक तस्वीरें

घर में किसी भी तरह की हिंसक तस्वीरें लगाने से बचें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके अलावा नक्षत्रों का नकारात्मक प्रभाव भी होता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM