Vastu Tips: घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाएंगे वास्तु के 7 उपाय


By Abhishek Pandey28, Nov 2022 06:19 PMjagran.com

घर का मुख

वास्तु के अनुसार आपके घर के मुख की दिशा पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। यदि इस दिशा में नहीं है तो श्रीगणेश या शुभ निशान लगाना चाहिए।

तुलसी

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है।

दरवाजे और खिड़कियां

घर में नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां अंदर की ओर खुलनी चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

यदि घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब पड़े हुए हैं, तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

तिजोरी का मुख

लक्ष्मी की कृपा के लिए घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

ध्वनि उत्पन्न करें

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार के लिए शाम को घंटी, शंख की ध्वनि उत्पन्न करनी चाहिए।

लोभान, गूगल जलाएं

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सुबह या शाम के वक्त लोभान, गूगल को जलाकर घर के हर कोने में रखना चाहिए।