हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर में शांति बनी रहती है और पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पहले किन बातों का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
घर में पूर्वजों की तस्वीर सदैव दक्षिण दिशा में ही रखें। यह दिशा बेहद ही शुभ मानी गई है।
अगर आप इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं तो आपके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आएगी।
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में एक से ज्यादा पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। यह बेहद अशुभ माना गया है।
अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके पूर्वज आपसे नाराज हो सकते हैं और आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं।
भूल से भी पूर्वजों की तस्वीर दीवारों पर नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करना बताता है कि आप पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं।
पूर्वजों की तस्वीर को हमेशा फ्रेम करवाकर अलमारी में रखनी चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज कभी दुखी नहीं होते।
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़ी ये बातें हमेशा ध्यान रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com