मनी प्लांट लगाते वक्त ये गलतियां करने से जीवनभर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan16, Dec 2023 03:09 PMjagran.com

मनी प्लांट

हिंदू धर्म में कई सारे पौधे बहुत खास माने जाते हैं और इन पौधों की पूजा की जाती है। मनी प्लांट भी इन पौधों में से एक है।

घर में लगाने के नियम

मनी प्लांट हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है और इस पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। घर में मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम होते हैं।

नियमों का पालन न करने पर नुकसान

अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए कुछ नियम बताए हैं।

दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं

मनी प्लांट का पौधा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में गणेश जी का वास होता है।

सुख-संपदा की प्राप्ति

इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।

उत्तर पूर्व दिशा में न लगाएं

मनी प्लांट को अगर उत्तर पूर्व दिशा में लगाया जाए तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मनी प्लांट दान न करें

मनी प्लांट को भूलकर भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है और घर के सदस्यों के बीच अनबन होने लगती है।

हरी और नीली रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाएं

अगर आप मनी प्लांट बोतल में लगाते हैं तो आप हमेशा हरी और नीली रंग की बोतल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे तरक्की आती है और धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com