रसोई से जुड़ी ये 5 गलतियां बना सकती हैं कंगाल


By Farhan Khan26, Dec 2023 05:38 PMjagran.com

रसोई के विशेष नियम

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में रसोई के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान में रखना बेहद आवश्यक होता है।

जीवन में परेशानियों का सामना

माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से जातक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसे में जानते हैं रसोई से जुड़े वास्तु नियम के बारे में, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

सीढ़ियां न बनाएं

घर में किचन सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम के ऊपर या नीचे किचन बनाना अशुभ होता है। इसका बुरा असर परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर पड़ता है।

पश्चिम दिशा में खाना न बनाएं

दक्षिण और पश्चिम दिशा में खाना बनाना अशुभ माना होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में दरिद्रता की स्थिति बनी रहती है।

रसोई गंदा न रखें

रसोई की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। गंदी रसोई रहने से वायरस और बैक्टीरिया हो जाते हैं, जिससे घर में बीमारी का आगमन होता है।

चूल्हा न दिखें

घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से चूल्हा नहीं दिखाई देना चाहिए क्योंकि इससे परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू न रखें

रसोई में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि रसोई में झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com