घोड़े की नाल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश कर पाती है। इसलिए घर के द्वार में जरूर ये लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार में स्वास्तिक, ऊँ आदि के चिन्ह बना सकते हैं या फिर आर्टिफिशियल लगा सकते हैं। इन्हें भी प्रवेश द्वार में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार में गणेश जी का चित्र या फिर मूर्ति जरूर लगाएं।
सूर्य के प्रतीक को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
नए साल पर मुख्य द्वार में फूल, आम के पत्तों से बनी तोरण जरूर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
घर के मुख्य द्वार में तुलसी का पौधा रखना लाभकारी होगा। तुलसी का पौधा प्रवेश द्वार में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।