वास्तु शास्त्र में प्रातः काल से लेकर रात में सोने तक कई नियम बताए गए हैं। जिनकी अनदेखी करने पर कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
जानें ठीक इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में बाल धोने से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं। आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं।
बुधवार के दिन कुंवारी कन्याओं को बाल नहीं धोने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उन्हें जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
सुहागिन महिलाओं का मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल अशुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन बालों को धो सकते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
गुरुवार के दिन महिलाओं को तो बाल धोने ही नहीं चाहिए। इसके अलावा इस दिन पुरुषों को भी बाल धोने से बचना चाहिए।
गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाल धोने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बाल धोना या कटवाना बिलकुल शुभ नहीं माना जाता।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com