माथे की ये रेखाएं चमका सकती हैं किस्मत


By Farhan Khan01, Jul 2023 04:06 PMjagran.com

माथे की रेखाएं

हमारी हाथ की रेखाओं की तरह हमारे माथे की रेखाएं भी भविष्य को लेकर बहुत कुछ बताती हैं।

भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के माथे की लकीरों को देखकर उसके भाग्यशाली होने का पता लगाया जा सकता है।

आइए जानें

ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारी माथे की रेखाएं किस तरह हमारे भाग्य से जुड़ी हैं।

3 सीधी लकीर

माथे पर एक साथ 3 सीधी लकीरों का होना व्यक्ति को भाग्यवान बनाता है, जो बेहद कम लोगों के माथे पर पाई जाती है।

उतार-चढ़ाव

जिस व्यक्ति के माथे पर ये रेखा होती है उसके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। 26 वर्ष से 40 वर्ष के संघर्ष के बाद ऐसे लोग सफल होते हैं।

पहली लकीर

व्यक्ति के माथे पर जो पहली लकीर उभर कर आती है वह धन की लकीर होती है। यह लकीर भौं के पास बनती है।

स्पष्ट और अस्पष्ट रेखा

जिस व्यक्ति की यह लकीर जितनी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी वह उतना ही धनवान बनता है। वहीं लकीर स्पष्ट न हो तो आर्थिक संकट का खतरा बना रहता है।  

तीसरी रेखा

माथे की नीचे से जो तीसरी रेखा होती है वह किस्मत चमका देती है। यह रेखा कम ही लोगों के माथे पर पाई जाती है।

ऐशोआराम

जिस व्यक्ति के माथे पर यह रेखा उभरी हुई हो तो जातक अपने जीवन में हर सुख पाता है। उसका जीवन ऐशोआराम और सुकून में बीतता है।