घर में ये फूल लगाने से खुल सकता है भाग्य


By Farhan Khan11, Jun 2023 12:21 PMjagran.com

फूलों वाले पेड़-पौधे

फूलों वाले पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों का जिक्र किया गया है जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

आइए जानें

ऐसे में आइए ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुलाब

गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसकी सुंदरता और खुशबू बहुत अच्छी होती है।

सकारात्मक ऊर्जा

घर में लाल गुलाब का फूल लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है और घर के सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

हरसिंगार

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हरसिंगार का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

चमेली

घर में चमेली का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। चमेली के फूल से शिव की पूजा करने से सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है।

चंपा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक चंपा का पौधा घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

दिशा

इसके खुशबूदार फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।