घर के मुख्य द्वार पर आप घोड़े की नाल लगाएं। घोड़े की नाल को सौभाग्य और शुभत्व का प्रतीक माना जाता है।
यदि आपके व्यापार में मंदी चल रही है, तो आप ऑफिस में दर्पण लगाएं। दर्पण लगाना शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, घर या ऑफिस में बांस का पौधा रखना चाहिए। इसे समृद्धि और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।
छोटी-छोटी घंटियों के झुंड को विंड चाइम कहा जाता है, इसे आप घर या ऑफिस में लगा सकते हैं।
लाफिंग बुद्धा को धन-दौलत का देवता भी माना जाता है, इसे अपने घर के दरवाजे की मुंह तरफ करके रखना चाहिए।
फेंगुशुई शास्त्र के अनुसार, इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, यह धन-संपदा को अपनी ओर आकर्षित करती है।