Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तुलसी के पास इन चीजों की है मनाही


By Abhishek Pandey14, Dec 2022 06:07 PMjagran.com

माता लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है।

तुलसी की पूजा

प्रत्येक शुभ अवसर पर मांगलिक कार्यों में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इन चीजों का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, तुलसी के पास कुछ चीजें रखना वर्जित है।

जूते-चप्पल

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कभी जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। इसे माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

झाड़ू

तुलसी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अपमान होता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

कांटेदार पौधे

तुलसी के चमत्कारी पौधे को कभी भी कांटेदार पौधों के साथ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में तनाव की स्थिती बनी रहती है।

कूड़ेदान

तुलसी का पौधा का पवित्र माना जाता है, इसलिए इसके आस-पास सफाई रखनी चाहिए। साथ इसके पास कूड़ेदान को न रखें।