वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं।
तुलसी का पौधे के आसपास की जगह को जरूर साफ रखें। क्योंकि गंदगी होने से तुलसी मां नाराज हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा कार्तिक मास में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन लगा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे पर रविवार के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इस दिन देवी तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। अगर अति आवश्यक है तो एक दिन पहले तुलसी की पत्तियां तोड़ सकते हैं।