Vastu Tip: जीवन में आर्थिक उन्नति के लिए सूर्यास्त के समय करें ये उपाय


By Shantanoo Mishra17, Mar 2023 07:08 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में उपाय

वास्तु शास्त्र में ग्रह शांति धन-समृद्धि के कई उपाय बताए हैं। साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी बताए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को भाग्योदय का आशीर्वाद मिलता है।

धन संबंधित समस्या

कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बावजूद भी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिसके कारण मानसिक तनाव और क्रोध उत्पन्न होने लगता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है उपाय

वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

सूर्य देव को करें प्रणाम

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को बहुत लाभ मिलता है।

तुलसी के निकट जलाएं दीपक

सूर्यास्त के बाद घर में बने मन्दिर में और तुलसी के पौधे के निकट दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

न रहे कहीं अंधकार

सूर्यास्त के बाद घर के किसी भी कोने में अंधकार नहीं रहना चाहिए। ऐसा होने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और व्यक्ति के जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

सोना या लेटना है वर्जित

सूर्यास्त के समय व्यक्ति को बिस्तर पर न तो लेटना चाहिए और न ही सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

करें पितरों को स्मरण

सूर्यास्त के समय व्यक्ति को अपने पितरों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

इन उपायों से मिलेगा लाभ

वास्तु शास्त्र में दिए गए इन उपायों से साधकों को जल्द ही लाभ मिलेगा और उनकी सम्याएं दूर हो जाएंगी।

नवरात्रि पर घर लाएं ये 5 चीजें, हो जाएंगे मालामाल