इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न


By Farhan Khan29, Jan 2024 10:00 AMjagran.com

पेड़-पौधे

हिन्दू धर्म में कुछ पौधों का खास महत्व होता है। इनसे घर में सकारात्मकता का वास होता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

मनी प्लांट

घर में सुख-शांति, समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग तुलसी का पौधा, मनी प्लांट जैसे कई पौधे लगाते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रिय है यह पेड़

लेकिन क्या आप जानते हैं एक पेड़ ऐसा भी है जिसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

अनार का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अनार के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है।

सुख-समृद्धि का वास

कहा जाता है कि जिसके घर में अनार का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं होती और सुख-समृद्धि का वास होता है।

घर के सामने लगाए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने अनार का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि घर के सामने बीचों बीच भूलकर भी अनार का पेड़ न लगाएं।

धन से जुड़ी समस्याएं

इससे आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, धन से जुड़ी समस्याएं भी आपको घेर सकती हैं।

मां लक्ष्मी प्रसन्न

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनार का पेड़ घर के मेन गेट के दाएं ओर लगाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com