श्री कृष्ण के मुताबिक घर में होनी चाहिए ये 5 चीजें


By Farhan Khan30, Oct 2023 10:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का एक निश्चित जगह पर होने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है।

भगवान श्री कृष्ण

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण भी वास्तु शास्त्र का ज्ञान रखते थे।

करें ये उपाय

महाभारत के युद्ध के दौरान उन्होंने युधिष्ठिर को कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताए थे जिनके द्वारा घर में सुख-सम्पन्नता हमेशा बनी रहती है।

पांच तत्व

श्री कृष्ण के अनुसार, धूप, दीप, पुष्प, गंध और नेवैद्य इन पांच तत्वों का घर में होना बेहद जरूरी है।

दीपक जलाना

श्री कृष्ण द्वारा बताए गए पंचतत्वों में से एक दीप अर्थात दीपक को जलाने के लिए हमेशा शुद्ध घी का इस्तेमाल करना चाहिए।

शहद

इसके साथ ही घर में शहद का होना भी जरूरी माना गया है। शहद एक ऐसी चीज है जो आत्मा को शुद्ध करने के काम आता है।

पानी की व्यवस्था

घर में पीने के पानी की व्यवस्था सही होना बेहद जरूरी है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

मां सरस्वती

मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। इसकी पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com