कौन सी दिशा का घर शुभ होता है?


By Farhan Khan18, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

मकान खरीदते समय वास्तु के नियम

व्यक्ति को मकान खरीदते समय या बनाते समय वास्तु के नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इससे व्यक्ति जीवन भर खुश रहता है।

इस दिशा में होना चाहिए घर

आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी दिशा में घर होना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

उत्तर दिशा में होना चाहिए मकान

वास्तु के मुताबिक, आपका मकान पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। वहीं घर का ढलान पूर्व, उत्तर या पूर्व-उत्तर में होना चाहिए।

घर में नहीं लगता वास्तु दोष

इस दिशा में मकान होने से घर में वास्तुदोष नहीं लगता और परिवार के सदस्य बेहद प्रेम-भाव के साथ रहते हैं।

किचन या टॉयलेट की दिशा

आपका किचन या टॉयलेट पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि रसोईघर और टॉयलेट पास-पास न हो।

खिड़की और दरवाजे की दिशा

घर के खिड़की और दरवाजे उत्तर दिशा में होने चाहिए। इसके अलावा किसी और दिशा में होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इस दिशा में शौचालय न हो

दक्षिण दिशा में शौचालय आदि नहीं होना चाहिए। इस दिशा में आप घर के भारी सामान रख सकते हैं।

इस दिशा खिड़की न हो

इसके साथ ही अगर इस दिशा में कोई द्वार या खिड़की है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। घर में क्लेश हो सकता है।

घर से जुड़ी इन दिशाओं का खास ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com