इस दिशा में झाड़ू रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan17, Sep 2024 04:58 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में निहित नियम

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों का जिक्र किया गया है, जिनका अगर पालन न किया जाए, तो व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा और अलक्ष्मी का वास होता है।

झाड़ू और पोछा की दिशा

घर में झाड़ू और पोछा किस दिशा में रखा जाए। इसके भी बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। जिसका पालन न करने से व्यक्ति कंगाल हो सकता है।

इस दिशा में रखें झाड़ू

आज हम आपको झाड़ू रखने की सही दिशा के बारे में बताएंगे, ताकि घर में कभी पैसों की कमी न हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पश्चिम दिशा में रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र की माने, तो झाड़ू रखने की सही दिशा दक्षिण पिश्चम कोण या फिर पश्चिम दिशा उचित मानी जाती है।

विपरित दिशा में न रखें

वहीं इसके विपरित उत्तर पूर्व दिशा को झाड़ू रखने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यक्ति धीरे-धीरे होने लगता है कंगाल

सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। इसके चलते व्यक्ति धीरे-धीरे कंगाल होने लगता है।

टूटी झाड़ू न रखें

इसके साथ ही घर में कभी टूटी हुई झाड़ू नहीं होनी चाहिए। झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो विपत्ति आ सकती है।

घर में झाड़ू रखने की दिशा का खास ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com