हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक कुछ पौधों को बहुत शुभ और बेहद पवित्र माना जाता है। इन पौधों पर सदैव भगवान की कृपा होती है।
इन्हीं पौधों में आक का पौधा भी शामिल है। कहा जाता है कि यह पौधा भगवान शिव का प्रिय है। वास्तु में भी इसका काफी महत्व है।
इस पौधे से भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा करने से न सिर्फ घर में खुशहाली आती है, बल्कि जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहती है।
आज हम आपको बताएंगे कि आक का पौधा लगाने की दिशा बताएंगे, ताकि जीवन में कभी पैसों की कमी न हो। आइए इसके बारे में जानें।
आक का पौधा घर के सामने लगाना चाहिए और इनकी जड़ों को गणेश भगवान की नियमित पूजा में अर्पित करना चाहिए।
ऐसा करने से गणेश जी भगवान भक्तों का घर धन-दौलत और सुख-समृद्धि से भर देते हैं। भक्त सदैव अमीर ही बने रहते हैं।
वास्तु कहता है कि आक का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा में लगाएं। इससे घर में धन का आगमन होता रहता है।
अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन आक का पौधा लगाएं। समस्या का निदान हो जाएगा।
दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा में ही आक का पौधा लगाना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com