वरुण तेज की धर्मपत्नी ने इंडस्ट्री में खूबसूरती से बिखेरा जलवा


By Priyam Kumari07, May 2025 12:45 PMjagran.com

Varun Tej ने सुनाई गुड न्यूज

अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को यह जानकारी दी।

Lavanya Tripathi का फैशन

वरुण तेज की धर्मपत्नी लावण्या त्रिपाठी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरा है।

Varun Tej वाइफ के लुक्स

लावण्या त्रिपाठी का फैशन और स्टाइल बेहद कमाल का है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं वरुण तेज की वाइफ के लुक्स पर।

सूट लुक

एक्ट्रेस ने खूबसूरत फ्रंट कट सूट पहना है, जिसके साथ प्लाजो कैरी किया है। इस तरह के सूट काफी क्लासी और रॉयल लुक देती हैं।

साड़ी लुक

लावण्या त्रिपाठी पिंक कलर की हैवी वर्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने एंब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज स्टाइल किया है।

शर्ट लुक

प्रिंटेड शर्ट और स्कर्ट में वरुण तेज की लेडी लव काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं। इस तरह के आउटफिट ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है।

जंपसूट लुक

लावण्या ने अपने लुक्स को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए जंपसूट कैरी किया है, जिसको एक शर्ट जैकेट से कंप्लीट किया है।

लहंगा लुक

एक्ट्रेस ने सादगी भरा लुक पाने के लिए एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसा लहंगा शादी फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।

वरुण तेज की लेडी लव के लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@itsmelavanya)