नताशा-वरुण समेत ये 2024 में पेरेंट्स बनेंगे ये स्टार्स


By Shradha Upadhyay04, Jun 2024 05:33 PMjagran.com

2024 स्टार्स पेरेंट्स टू बी

इस साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। आज हम ऐसे ही कपल्स की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।

नताशा-वरुण

इंडस्ट्री का फेवरेट कपल 3 जून को नन्ही परी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने 18 फरवरी को प्रेग्नेंसी का एलान किया था। शादी के करीब तीन साल बाद वरुण-नताशा माता-पिता बने हैं।

यामी-आदित्य

हाल में 10 मई को शादी के बाद पहली बार यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर मम्मी-पापा बने हैं। एक्ट्रेस के घर बेटे ने जन्म लिया है।

दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल दीपिका और रणवीर के घर भी शादी के बाद पहली बार किलकारी गूंजेगी। 29 फरवरी को दीपिका ने प्रेग्नेंसी की खबर रिवील की थी। सितंबर में दीपवीर पेरेंट्स बन सकते हैं।

अली-ऋचा

अली फजल और ऋचा चड्ढा भी शादी के बाद अपना फर्स्ट बेबी एक्पेक्ट कर रहे हैं। कपल जुलाई महीने में माता-पिता बन सकते हैं।

स्मृति-गौतम

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और उनके पति गौतम गुप्ता दूसरी बार मम्मी पापा बनेंगे। 17 अप्रैल को कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।

अलाना-आइवर

हाल में शादी के बंधन में बंधे अलाना पांडे और आइवर मैक्रे भी इसी साल अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे। दोनों ने 28 फरवरी को इस खबर की पुष्टि की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ