वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न गिफ्ट करें ये चीजें


By Abhishek Pandey04, Feb 2023 05:48 PMjagran.com

वैलेंटाइन डे

जल्द ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं।

उपहार

वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक-दूसरे को सुंदर सा उपहार भेंट करते हैं और इस दिन को खास बनाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जिसका जिक्र वास्तु-शास्त्र में किया गया है।

काले रंग का कपड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पार्टनर को काले रंग का कपड़ा गिफ्ट नहीं करना चाहिए। यह रंग अशुभ माना जाता है।

डूबता जहाज

अपने पार्टनर को भूलकर भी डूबता हुआ जहाज गिफ्ट नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

रुमाल न करें गिफ्ट

कपल्स एक-दूसरे को सुंदर रुमाल गिफ्ट करते हैं, लेकिन वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। क्योकिं इसे दुख का प्रतीक माना जाता है।

जूतें

वास्तु के अनुसार, कभी भी गिफ्ट में जूते नहीं देना चाहिए। क्योंकि इसमें नकारात्मकता का प्रतीक होता है।