इन टीवी स्टार्स की अचानक मौत ने दिया फैंस को सदमा


By Shradha Upadhyay26, May 2023 11:14 PMjagran.com

अचानक मौत

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं। जिनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमे में डाल दिया।

नितेश पांडे

वही वैभवी की मौत से फैंस उबर नहीं पाए थे उसके साथ ही टीवी एक्टर नितेश की कार्डियक अरेस्ट से हुई अचानक मौत ने फैंस को चौंका दिया।

वैभवी उपाध्याय

हाल में साराभाई vs साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी की कार एक्सीडेंट में हुई अचानक मौत ने फैंस को हिला कर रख दिया।

आदित्य सिंह राजपूत

स्प्लिट्सविला और गंदी बात फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत भी 21 मई को अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत पाए गए। ये खबर भी सुनकर फैंस शॉक्ड हो गए।

सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार सिद्धार्थ शुक्ला की मौत सुनकर फैंस सन्न रह गए थे।

तुनिशा शर्मा

20 वर्षीय टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने भी शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए थे।

प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधु फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने भी बेहद कम उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की खबर ने फैंस को झकझोर दिया था।

वैशाली ठक्कर

ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई हिट टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी पिछले साल अपने ही घर में सुसाइड कर लिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

रानी चटर्जी और मोनालिसा किसका देसी लुक है बिंदास ?