दांत हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। वहीं इनका ख्याल न रखने से पीले दांत, दांतों में सड़न और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दांतों पर लगाने से न सिर्फ ये हेल्दी रहेंगे बल्कि दांतों की चमक भी बरकरार रहेगी। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
हम आपको सरसों का तेल और नमक के बारे में बता रहे हैं। सदियों से इनका उपयोग सदियों से दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है।
नमक फ्लोराइड का एक समृद्ध स्रोत है। वहीं सरसों के तेल में एंटी-सेप्टिक गुण और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं।
तेल और नमक बैक्टीरिया के विकास को कम करता है, जो मसूड़ों की बीमारी और दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। ये दांतों से प्लाक हटाने के लिए भी जाने जाते हैं।
दांतों में नमक और सरसों के तेल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले सरसों के तेल की एक छोटी मात्रा को एक चुटकी नमक मिला लें।
नमक अच्छे से मिलाने के बाद अपनी तर्जनी उंगली से इस मिश्रण को अपने मसूड़ों और दांतों पर मालिश करें और कम से कम दो मिनट तक मसाज करें।
मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके चलते यह उपाय करने से आपको दांतों की चमक फीकी नहीं पड़ेगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com