बालों को घना और लंबा बनाता है अदरक का रस, ऐसे करें इस्तेमाल


By Lakshita Negi28, Jan 2025 12:40 PMjagran.com

अदरक का इस्तेमाल खाने में तो आप सभी करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इसका इस्तेमाल बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यह बालों के लिए एक नेचुरल रेमेडी की तरह होता है। इसके रस का इस्तेमाल बालों में करने से बालों की कई प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अदरक

अदरक के रस में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन बालों को जड़ से पोषण देता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।

डैंड्रफ के लिए अदरक का रस

अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज होती हैं, इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद मिलती हैं। इसका स्कैल्प में इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी होती है।

कैसे करें अदरक के रस का इस्तेमाल?

अदरक की एक फ्रेश कली लें और इसका रस निकाल लें। इस रस को अपने स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट के बाद हेयर वॉश करें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 या 3 बार करने से इसका असर नजर आने लगेगा।

अदरक एक नेचुरल हेयर कंडीशनर

अदरक का रस बालों में लगाने से बाल नेचुरली सॉफ्ट होते हैं और शाइन लगते हैं। इसका बालों में नियमित इस्तेमाल करने से बाल मॉइस्चराइज रहते हैं और बालों की फ्रिजीनेस कम होती है।

स्कैल्प इंफेक्शन कम करने के लिए अदरक

स्कैल्प पर इंफेक्शन हो रहा हो तो, अदरक के रस का इस्तेमाल से आपकी यह परेशानी नेचुरल तरीके से कम हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज स्कैल्प को हेल्दी रखती है।

सफेद बालों के लिए अदरक का इस्तेमाल

अदरक में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो टाइम से पहले सफेद होने वाले बालों की परेशानी को कम करने में मदद करते हैं। स्कैल्प पर इसके रस की मसाज करने से सफेद बाल कम किए जा सकते हैं।

अदरक का रस बालों के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय है, जिससे बालों की कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।