आजकल लोगों में शुगर की समस्यां काफी ज्यादा बढ़ रही है। इन लोगों को चीनी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। आइए नजर डालते हैं कि आप चीनी की जगह किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
शहद खाने पीने में नेचुरल मिठास देता है, जिसे आप चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
स्टेविया एक पौधे से प्राप्त होने वाली मिठास है, जो चीनी की जगह इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें कैलोरी नहीं होती है। साथ ही, यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी उपयुक्त होता है।
खाने में चीनी की जगह आप गुड़ डाल सकते हैं, जो चीनी की जगह इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें आयरन और कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करते हैं।
मिश्री एक प्राकृतिक मिठास है, जो चीनी की जगह इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं।
खाने की चीजों में मिठास भरने के लिए आप चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल करें। यह खाने में मिठास लाता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं।
नारियल चीनी एक प्राकृतिक मिठास है, जो चीनी की जगह इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए उपयुक्त है।
आप खाने में और चाय में चीनी की जगह इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva