अपनी सगाई में दिखेंगी मॉडर्न, उर्वशी के गाउन करें ट्राई


By Shradha Upadhyay30, Oct 2024 09:27 PMjagran.com

बोल्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं।

उर्वशी रौतेला हॉटनेस का जलवा

अभिनेत्री के इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। डीवा का हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।

उर्वशी रौतेला मॉडर्न गाउन

आज हम आपको उर्वशी रौतेला के मॉडर्न गाउन दिखाएंगे। जिनसे आप अपनी खुद की सगाई के लिए टिप्स ले सकती हैं। आप भी डीवा के जैसे गाउन में जन्नत की परी दिखेंगी।

नियोन नेटिड गाउन

अभिनेत्री नियोन कलर के सिक्विन वर्क नेटिड गाउन में कयामत ढहा रही हैं। इसके संग उन्होंने हाई बन ग्लॉसी मेकअप पेयर किया है।

हाई नेक गाउन

आप उर्वशी के जैसा मल्टी कलर रफल हाई नेक गाउन भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप एकदम ग्लैमरस और मॉडर्न नजर आएंगी।

ऑफ शोल्डर बार्बी गाउन

आप भी अपनी सगाई में अभिनेत्री के जैसा ग्लिटरी वर्क ऑफ शोल्डर फ्लेयर गाउन पहनकर एकदम बार्बी डॉल जैसी दिखेंगी।

वन शोल्डर शिमरी गाउन

एंगेजमेंट में कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस रेड वन शोल्डर शिमरी गाउन से भी आइडिया ले सकती हैं। इसके संग ओपन हाफ कर्ल हेयर बोल्ड मेकअप करें।

स्टोन वर्क बॉडीकॉन गाउन

आप भी उर्वशी की तरह स्टोन वर्क बॉडीकॉन गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद हर कोई आपकी जमकर तारीफ करेगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit: Instagram