बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के दीवाने देश-विदेश में पहचान बनाई है।
उर्वशी रौतेला फिटनेस क्वीन हैं। हर लड़की को उर्वशी रौतेला का फिगर बहुत पसंद है, एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं।
आज हम आपको उर्वशी रौतेला की फिटनेस का राज बताएंगे। आप भी उनकी फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
उर्वशी रौतेला के दिन की शुरुआत योग से होती है। एक्ट्रेस सुबह-सुबह प्राणायाम और योगासन करती हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस जिम में भी घंटों पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस कार्डियो के साथ साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।
एक्सरसाइज के अलावा उर्वशी रौतेला अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस खाने में हेल्दी चीजों का ही सेवन करती हैं।
सुबह के नाश्ते में उर्वशी ओट्स या फिर एग व्हाइट आमलेट या फिर मल्टी ग्रेन टोस्ट खाती हैं। खाने में एक्ट्रेस रोटी, सब्जी और ब्राउन राइस खाती हैं।
शाम के खाने में उर्वशी रौतेला हल्का खाना खाती हैं। वो सिर्फ सलाद, सब्जी, फिश या फिर चिकन खाती हैं।