पार्टी में चमकेंगी बस आप, ट्राई करें Urvashi के बोल्ड मेकअप


By Shradha Upadhyay23, Sep 2024 02:18 PMjagran.com

बोल्ड बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री हैं। डीवा अबतक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और आइटम सांग्स से दिल जीत चुकी हैं।

उर्वशी रौतेला अट्रैक्टिव लुक्स

अभिनेत्री अपनी खूबसूरती के साथ अपने इंडियन वेस्टर्न में अट्रैक्टिव लुक्स को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचाए रहती हैं। उनका हर लुक शानदार होता है।

उर्वशी रौतेला मेकअप लुक्स

आज हम आपको ब्यूटी क्वीन उर्वशी के डिफरेंट मेकअप लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप मेकअप के शौकीन हैं तो डीवा के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

ग्लॉसी मेकअप

अभिनेत्री ने व्हाइट कलर के ऑउटफिट संग ग्लॉसी मेकअप टच दिया है। उन्होंने गालों को ग्लॉसी हाईलाइट करने के साथ लिपस्टिक भी ग्लॉसी लगाई है।

शिमरी आई मेकअप

आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं तो अपनी आंखों को उर्वशी की तरह शिमरी लुक दे सकती हैं। जो आपके लुक को बोल्ड बना देगा।

नेचुरल मेकअप

आजकल नेचुरल मेकअप काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसे में आप भी अपने पार्टी लुक को नेचुरल मेकअप से स्टाइलिश बना सकती हैं। इसमें लिपस्टिक शेड से फॉउंडेशन शेडो सब लाइट शेड का होता है।

स्मोकी आई टच

पार्टी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ बोल्ड फॉउंडेशन से अपना लुक कंप्लीट किया जा सकता है।

कैट आई शेडो

आप यदि पार्टी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो उर्वशी की तरह किसी डार्क कलर के शेडो से कैट आई लुक दे सकती हैं। ये काफी न्यू लुक होगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ