बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म के बारे में बताएंगे।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन को काफी ज्यादा प्यार मिला, जिसके बाद अब खबर है कि भूल भुलैया 3 दिवाली 2024 में रिलीज होगी।
आशिकी 3 में भी कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, हालांकि अभी तक इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी हाथ नहीं लगी है।
हंसल मेहता के द्वारा डायरेक्टेड फिल्म कैप्टन इंडिया में भी कार्तिक आर्यन ही नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 2024 में आएगी।
इन सब फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन साउथ फिल्म किरिक पार्टी के रिमेक में भी नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो चश्मे बंदूर के रीमेक में कार्तिक फेमस एक्ट्रेस जैक्लिन के साथ नजर आएगे।
फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो कार्तिक आर्यन के लाखों दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।