कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखने से दुर्भाग्य आने लगता है। इन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों से दुर्भाग्य आता है?
वास्तु के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। इससे आपकी तरक्की रुक सकती है और वास्तु दोष की भी समस्या हो सकती है।
अगर आपके भी घर में ये चीजें रखी हैं, तो तुरंत घर से बाहर कर दें। ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती हैं।
घर में रखी बंद घड़ी जिंदगी में रुकावट और बाधा का प्रतीक मानी जाती है। घर में इस घड़ी को रखने से किस्मत रुक जाती है। इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
घर में इस तरह के जूते-चप्पल रखने से आपको जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप किसी कार्य में जल्द सफलता पाना चाहते हैं, तो इन चीजों को घर से बाहर कर दें।
अगर आपके घर में भी खराब ताला पड़ा हुआ है, तो उसे बाहर कर दें। यह ताला आपकी किस्मत को बंद करके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।
घर में इन चीजों के होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, परिवार की तरक्की भी रुक जाती है।
घर में बंद घड़ी और खराब ताला रखने से व्यक्ति को कार्य में असफलता मिलती है। इसके साथ ही, किसी कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
वास्तु से जुड़े नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ