देबिना बनर्जी टीवी की फेमस और हिट हसीना हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन सीता के किरदार से सबका दिल जीता है। इसके अलावा डीवा कई शोज का भी हिस्सा रही हैं।
आज अभिनेत्री पर्दे से दूर अपनी फैमिली और सोशल मीडिया फैमिली के साथ एन्जॉय करती नजर आती हैं। ऐसे में डीवा एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं।
देबिना इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में काफी स्टाइलिश दिखती हैं। वही उनके इंडियन लुक बेहद ही कमाल के और बेहद खूबसूरत भी होते हैं। आइए देखें उनके वार्डरोब का एथनिक कलेक्शन।
इस दिवाली आप एक्ट्रेस की तरह ऑफ व्हाइट कलर का सिल्क लहंगा टाई कर सकती हैं। इसके साथ डीप नेक चोली गजरा बन हेयर स्टाइल ग्लॉसी मेकअप और सिल्वर ज्वैलरी लुक में चार चांद लगा रही है।
यंग गर्ल्स दिवाली पार्टी में इस तरह की सिक्विन ग्रे साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं। आप भी ऐसी साड़ी में देबिना जैसी हॉट दिखेंगी।
आजकल ऐसे शरारा सूट का भी खूब फैशन है। ऐसे में आप चाहे तो प्लेन शरारा विद प्रिंटेड कुर्ती लुक को स्टाइल करके त्योहारों पर जलवा दिखा सकती हैं।
यदि आप फेस्टिवल्स पर कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो इस तरह का प्रिंटेड प्लाजो क्रॉप टॉप या तो रेडीमेड ले सकती हैं। वरना आप इसे बनवा भी सकती हैं।
अभिनेत्री व्हाइट कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।